scriptमार्गी मंगल 6 राशियों को देंगे आशीर्वाद, 39 दिन मिलेगा भरपूर धन और करियर में भाग्य का साथ | mangal margi february 2025 mangal gochar effect Mars direct will bless 6 zodiac plenty of money luck in career for 39 days | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

मार्गी मंगल 6 राशियों को देंगे आशीर्वाद, 39 दिन मिलेगा भरपूर धन और करियर में भाग्य का साथ

Mangal Margi February: 24 फरवरी से मंगल मार्गी हो जाएंगे, मार्गी मंगल 6 राशियों को आशीर्वाद देंगे। इस मंगल गोचर से इन्हें धन का आशीर्वाद मिलेगा। भाग्य के साथ से करियर में उन्नति मिलेगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो 6 लकी राशियां (mangal gochar effect)

भारतFeb 23, 2025 / 07:43 am

Pravin Pandey

mangal margi february 2025

mangal margi february 2025: मंगल मार्गी फरवरी 2025 का असर

Mars Direct: जयपुर जोधपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मंगल मिथुन राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं, 24 फरवरी 2025 से मंगल मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे। यहां मंगल 3 अप्रैल 2025 को फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
इस तरह 39 दिन तक मंगल मार्गी रहेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ता है, इनमें 6 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन्हें खूब धन और करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो 6 लकी राशियां (mangal margi february 2025)

वृषभ राशि (Mangal Margi Effect On Vrishabh Rashi)

मंगल मार्गी होकर वृषभ राशि वालों को लाभ देंगे। इससे वृषभ राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे। लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें।


मिथुन राशि (Mangal Margi Effect On Mithun Rashi)

मार्गी मंगल के कारण बुध की राशि मिथुन के लोगों को सकारात्मक फल मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रूका हुआ धन भी वापस आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग बनेगा।
ये भी पढ़ेंः Rahu Ketu Gochar 2025: नए साल में राहु केतु बदलेंगे राशि, 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम


कर्क राशि (Mangal Margi Effect On Kark Rashi)


मंगल गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ है, इस समय चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि तो होगी ही, कर्क राशि वालों के निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा।


वृश्चिक राशि (Mangal Margi February Effect On Scorpio)


मिथुन राशि में मंगल गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है, इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Shani Rashi Parivartan 2025: ढाई साल बाद होगा शनि का राशि परिवर्तन, मिथुन, कर्क समेत 8 राशियों को मिलेगा धन वैभव, पद प्रतिष्ठा


मकर राशि (Mars Direct Effect On Capricorn)


मिथुन राशि में यह मंगल गोचर मकर राशि वालों के लिए कई मामलों में बेहद शुभ है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से गोचर अच्छे फलदायक है। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग बढ़ेगा।


मीन राशि (Mars Direct On Pisces)


मार्गी मंगल मीन राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा का शक्ति का संचार करेंगे। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / मार्गी मंगल 6 राशियों को देंगे आशीर्वाद, 39 दिन मिलेगा भरपूर धन और करियर में भाग्य का साथ

ट्रेंडिंग वीडियो