scriptफरवरी में Honda कारों पर मिल रही है 1.07 लाख तक की छूट! जानें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट? | honda car discount february 2025 upto 1.07 lakh offer | Patrika News
ऑटोमोबाइल

फरवरी में Honda कारों पर मिल रही है 1.07 लाख तक की छूट! जानें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट?

फरवरी 2025 में Honda की चुनिंदा कारों पर 1.07 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। जानें Honda Amaze, City और Elevate पर मिलने वाले सभी डिस्काउंट के बारे में।

भारतFeb 10, 2025 / 12:05 pm

Rahul Yadav

Honda Car Discount February 2025
Honda Car Discount February 2025: अगर आप होंडा की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। फरवरी 2025 में Honda Cars India अपने पॉपुलर मॉडल्स Elevate, City, City Hybrid और Amaze पर 1.07 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर रही है। ये ऑफर्स सिर्फ इस महीने के लिए वैलिड हैं और खासतौर पर 2024 में बने मॉडल्स पर ज्यादा छूट मिल रही है। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितने रुपये की बचत की जा सकती है।

Honda Amaze पर भारी छूट

Honda की सबसे किफायती सेडान Amaze पर इस महीने 1.07 लाख रुपये तक के ऑफर उपलब्ध है।

E और S वेरिएंट – 57,200 रुपये तक की छूट मिल रही है।
VX वेरिएंट – सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
यह ऑफर सेकेंड जेनरेशन Amaze के बचे हुए स्टॉक पर लागू है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 9.96 लाख रुपये है।

मॉडलवेरिएंटअधिकतम छूट (रुपये में)एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में)
Honda AmazeVX1,07,0007.62 लाख – 9.96 लाख
E और S57,200
Honda Cityसभी वेरिएंट73,00012.28 लाख – 16.55 लाख
Honda Elevateसभी वेरिएंट86,00011.91 लाख – 16.73 लाख
Honda Amaze (2024)कोई डिस्काउंट नहीं08.10 लाख से शुरू
ये ऑफर्स सिर्फ इस फरवरी 2025 के लिए वैलिड हैं।
ये भी पढ़ें- Samsung की बैटरी में आई तकनीकी खराबी, इन कार कंपनियों ने वापस बुलाई 1.8 लाख कारें

Honda City पर शानदार बचत

मिड-साइज सेडान Honda City पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

अधिकतम छूट – 73,000 रुपये है।
एक्स-शोरूम कीमत – 12.28 लाख रुपये से 16.55 लाख रुपये

Honda Elevate पर ऑफर

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में शामिल Honda Elevate को इस महीने खरीदने पर हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
अधिकतम छूट – 86,000 रुपये है।
एक्स-शोरूम कीमत – 11.91 लाख रुपये से 16.73 लाख रुपये है।

Honda Amaze 2024 पर नहीं मिलेगा डिस्काउंट

Honda ने चार दिसंबर 2024 को थर्ड जेनरेशन Amaze को लॉन्च किया था। हाल ही में लॉन्च होने के चलते इस महीने इस मॉडल पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है।

Hindi News / Automobile / फरवरी में Honda कारों पर मिल रही है 1.07 लाख तक की छूट! जानें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट?

ट्रेंडिंग वीडियो