Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e में टक्कर, जानिए किस इलेक्ट्रिक कार को खरीदना होगा समझदारी का सौदा?
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e के बीच कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर? आसान भाषा समझिए जानिए इस तुलना में दोनों की कीमत, बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी डिटेल।
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e (Image Source: Tata & Mahindra)
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e: भारत की सड़कों पर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV लॉन्च को लॉन्च कर दिया है, जो सीधे Mahindra की XEV 9e को टक्कर देती है। दोनों ही गाड़ियां दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और प्रीमियम लुक्स के साथ आती हैं। आइए जानते हैं इन दोनों SUV के बीच क्या फर्क है और कौन-सी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e Price: कीमत में कौन आगे?
Tata Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Mahindra XEV 9e की कीमत 22.65 लाख रुपये से शुरू होती है। यानि Harrier EV करीब 1 लाख रुपये सस्ती है। महिंद्रा का चार्जर अलग से आता है जिसकी कीमत 75,000 रुपये है।
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e Size: साइज और स्पेस का मुकाबला
Harrier EV लंबाई में थोड़ी कम है, लेकिन चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में यह आगे है। वहीं Mahindra XEV 9e का व्हीलबेस ज्यादा है, जिससे अंदर ज्यादा लेगरूम मिलता है।
पैरामीटर
Harrier EV
XEV 9e
लंबाई
4607 mm
4789 mm
चौड़ाई
2132 mm
1907 mm
ऊंचाई
1740 mm
1694 mm
व्हीलबेस
2741 mm
2775 mm
बूट स्पेस
502 L
663 L
फ्रंट बूट (Frunk)
35 L
150 L
XEV 9e ज्यादा स्टोरेज और जगह देती है, लेकिन Harrier EV ज्यादा चौड़ी और ऊंची है, जो सड़क पर मस्कुलर लुक देती है।
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e Battery Comparison: बैटरी और पावर – कौन है ज्यादा ताकतवर?
Harrier EV में दो बैटरी विकल्प 65 kWh और 75 kWh मिलते हैं। इसका पावरफुल वेरिएंट 504 Nm टॉर्क और 0-100 की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है। वहीं XEV 9e में 59 kWh और 79 kWh बैटरी मिलती है लेकिन इसका टॉप वेरिएंट भी 6.8 सेकंड में ही 0-100 पहुंचता है।
फीचर
Harrier EV
XEV 9e
बैटरी
65 kWh / 75 kWh
59 kWh / 79 kWh
टॉप पावर
391 bhp
282 bhp
टॉर्क
504 Nm
380 Nm
ड्राइव
AWD (All Wheel Drive)
RWD (Rear Wheel Drive)
पावर और परफॉर्मेंस के मामले में Harrier EV बायजी मार लेती है। इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम हर तरह के रास्तों पर शानदार पकड़ और कंट्रोल देता है।
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e Range: रेंज में कौन आगे?
Tata Harrier EV की ऑफिशियल MIDC रेंज 627 किमी है, जबकि महिंद्रा XEV 9e की रेंज 656 किमी तक जाती है। हालांकि Harrier EV की रियल वर्ल्ड रेंज करीब 480-505 किमी है।
मॉडल
बैटरी क्षमता
दावा की गई रेंज (एक चार्ज में)
Tata Harrier EV
75 kWh
627 किलोमीटर (MIDC साइकिल पर)
Mahindra XEV 9e
59 kWh / 79 kWh
542 किलोमीटर (59 kWh) 656 किलोमीटर (79 kWh)
किस इलेक्ट्रिक कार को खरीदना होगा समझदारी का सौदा?
जरूरत
बेस्ट SUV
बजट में EV
Harrier EV
ज्यादा पावर और AWD
Harrier EV
ज्यादा स्टोरेज और रेंज
XEV 9e
फैमिली और लंबी यात्रा
XEV 9e
अगर आप एक दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Tata Harrier EV आपको निराश नहीं करेगी। लेकिन अगर आपकी जरूरत ज्यादा रेंज और जगह की है तो Mahindra XEV 9e बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।