scriptभारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 नई SUV: Tata से लेकर Maruti तक सब तैयार, कौन सी कार बनेगी आपकी अगली पसंद? | upcoming suvs in india in 2025 from tata motors to maruti suzuki | Patrika News
ऑटोमोबाइल

भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 नई SUV: Tata से लेकर Maruti तक सब तैयार, कौन सी कार बनेगी आपकी अगली पसंद?

Upcoming SUVs in India in 2025: Tata Harrier EV से लेकर Hyundai Venue Facelift तक, भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही हैं 5 नई SUV। कौन सी कार बनेगी आपकी अगली पसंद?

भारतMay 31, 2025 / 04:28 pm

Rahul Yadav

Tata Harrier EV, Maruti Suzuki e-Vitara, Hyundai Venue Facelift, Mercedes-AMG G63 Collector Edition, Mahindra XEV 7e, upcoming suv cars in india 2025

upcoming suvs in india in 2025 (Image source: Tata Motors)

Upcoming SUVs in India in 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही है। बड़े-बड़े ब्रांड्स भी अब इसी सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसी क्रम में कुछ नई और कुछ अपडेटेड एसयूवी जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली हैं। इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं जो भविष्य के ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। आइए जानते हैं उन 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में जो अगले कुछ हफ्तों में भारत की सड़कों पर नजर आ सकती हैं।

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स की पॉपुलर SUV Harrier अब इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च होने जा रही है। यह Tata के नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिसे खासतौर पर EVs के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फ्लैट फ्लोर और ज्यादा स्पेस मिलने वाला है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा। माना जा रहा है कि इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 500 km से ज्यादा की रेंज मिलेगी। शहरों के साथ-साथ यह SUV ऑफ-रोडिंग के लिए भी फिट होगी। इसकी लॉन्च डेट तय हो चुकी है, यह भारत में 3 जून 2025 को दस्तक देगी।

Maruti Suzuki e-Vitara

मारुति सुजुकी भी अब EV मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है और इसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara होगी। यह कार सीधे तौर पर Hyundai Creta EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 को टक्कर देगी। इस SUV में दो बैटरी ऑप्शन (49 kWh और 61 kWh) दिए जाएंगे। जिनकी मदद से यह करीब 500 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। कंपनी इसे अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की फ्लैगशिप कार के रूप में पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: नए लुक और फीचर्स के साथ TVS Jupiter 125 DT SXC की भारत में एंट्री: कीमत 88,942 रुपये, जानें खासियत

Hyundai Venue Facelift

Hyundai की Venue को भारत में काफी पसंद किया जाता है और अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है। इस नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव किए गए हैं। डिजाइन और फीचर्स में नयापन लाकर इसे और भी स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बनाया गया है। हालांकि इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की संभावना है। लॉन्च के बाद यह Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Kia Sonet जैसी SUVs को चुनौती देगी।

Mercedes-AMG G63 Collector’s Edition

अगर आप लग्जरी SUV के शौकीन हैं तो Mercedes-Benz की ओर से एक खास G63 AMG Collector’s Edition आने वाला है। इस स्पेशल एडिशन को भारत की विविधता और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें अलग-अलग रंगों का कॉम्बिनेशन और सिल्वर अलॉय व्हील्स जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। इसकी ताकत वही दमदार 4.0 लीटर V8 ट्विन-टर्बो इंजन से आएगी जो 577 hp की पावर और 850 Nm टॉर्क देता है। यह भारत में 12 जून 2025 को लॉन्च होगी।
यह भी पढ़ेंNissan Magnite CNG लॉन्च: 75,000 में मिलेगा किट, इन 7 राज्यों में शुरू हुई सर्विस

Mahindra XEV 7e

Mahindra भी अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप को तेजी से बढ़ा रही है और जल्द ही XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन (XEV 7e) को पेश करने वाली है। यह SUV XUV700 जैसी ही दिखेगी लेकिन इसमें नया इलेक्ट्रिक डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगा जिसे कंपनी अपनी नई EV सीरीज के लिए अपना रही है। पावर और रेंज के बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन इसके 2025 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

Hindi News / Automobile / भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये 5 नई SUV: Tata से लेकर Maruti तक सब तैयार, कौन सी कार बनेगी आपकी अगली पसंद?

ट्रेंडिंग वीडियो