Bahraich News:
बहराइच जिले के बौंडी थाना के गांव शंकरपुर बभनौटी के रहने वाले सहज राम यादव शौचालय का टैंक निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हौज की खुदाई करवाई है। शनिवार सुबह हौज के गड्ढे में गांव की रहने वाले काजल (9) और भाई अनुराग (7) पुत्र राजेश यादव अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार बच्चों पर गिर गई। अन्य बच्चे मौके से भाग गए। जबकि काजल और अनुराग मलबे में दब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल बालिका का इलाज चल रहा है।
Gonda: सिद्धार्थ नगर से चुराई फॉर्च्यूनर गोंडा में बरामद, बैरियर तोड़ पुलिस को घायल कर चोर फरार
थानाध्यक्ष बोले- दीवार गिरने से हुआ हादसा
थानाध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।