scriptबहराइच को मिली ₹1,243 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- अब मेला सिर्फ महाराजा सुहेलदेव के नाम पर | Bahraich got a gift of ₹ 1,243 crore, CM Yogi said - now the fair is only in the name of Maharaja Suheldev | Patrika News
बहराइच

बहराइच को मिली ₹1,243 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- अब मेला सिर्फ महाराजा सुहेलदेव के नाम पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले में 1,243 करोड़ रुपये की लागत वाली 384 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कई बातें कहीं।

बहराइचJun 10, 2025 / 05:11 pm

Prateek Pandey

महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 40 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण, PC: Om Prakash Rajbhar 'X'

महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 40 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण, PC: Om Prakash Rajbhar ‘X’

सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और ऐलान किया कि अब बहराइच में मेला विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर नहीं, बल्कि राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ही लगेगा।

संबंधित खबरें

बहराइच की पहचान महाराजा सुहेलदेव से

मुख्यमंत्री ने कहा कि सालार मसूद एक हमलावर था और उसके नाम पर मेला लगना गुलामी की मानसिकता को दर्शाता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश उस सोच से मुक्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहराइच की पहचान अब राष्ट्र गौरव महाराजा सुहेलदेव से होगी, ना कि किसी विदेशी हमलावर से। उन्होंने कहा कि गाजी की नहीं, अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की पूजा और सम्मान होगा। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का उद्घाटन और कांस्य से निर्मित 40 फीट ऊंची उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और साथ ही, ₹1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया।

समाजवादी पार्टी पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने इस मंच से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और बताया कि किस तरह उत्तर प्रदेश में वीर और महापुरुषों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि गोरखपुर में वीरांगना छलकारी देवी के नाम पर महिला पुलिस बटालियन का गठन किया गया है।
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। योगी ने पूछा कि अब तक सुहेलदेव का स्मारक क्यों नहीं बना? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती रही हैं और मुस्लिम वोटबैंक के चक्कर में कभी विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।

सपा नेता जिन्ना का महिमामंडन करते हैं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा नेता जिन्ना का महिमामंडन करते हैं और अयोध्या में राम मंदिर के विरोध में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और राम दरबार सज चुका है।
लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान योगी ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाईं और इस कालखंड को “विकसित और आत्मनिर्भर भारत का स्वर्णिम युग” बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई और 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास अर्जित किया।

Hindi News / Bahraich / बहराइच को मिली ₹1,243 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- अब मेला सिर्फ महाराजा सुहेलदेव के नाम पर

ट्रेंडिंग वीडियो