scriptबरेली में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, जमानत पर छूटे युवक के लगी गोली, जाने | Patrika News
बरेली

बरेली में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, जमानत पर छूटे युवक के लगी गोली, जाने

सिरौली क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू को शुक्रवार रात चौपुला स्थित गिहार बस्ती में शादी समारोह के दौरान घेरकर गोली मार दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गुड्डू की पीठ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बरेलीMar 08, 2025 / 12:37 pm

Avanish Pandey

बरेली। सिरौली क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू को शुक्रवार रात चौपुला स्थित गिहार बस्ती में शादी समारोह के दौरान घेरकर गोली मार दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गुड्डू की पीठ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दहेज हत्या के मामले से जुड़ा है विवाद

जिला अस्तपाल में मिली गुड्डू की बहन सावित्री ने बताया कि पांच महीने पहले उसकी पुत्रवधू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद बहू के मायके वालों ने गुड्डू और उनके बेटे गौरव पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। गौरव फिलहाल जेल में है, जबकि गुड्डू ढाई महीने पहले जमानत पर छूटा था।

चौपुला के गिहार बस्ती की घटना

शुक्रवार रात गुड्डू अपनी साली की बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी रामा देवी के साथ गिहार बस्ती आया था। शादी समारोह के दौरान वह चाय पीने के बाद बाहर टहलने निकला, तभी आरोपियों ने उसे घेरकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।

Hindi News / Bareilly / बरेली में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, जमानत पर छूटे युवक के लगी गोली, जाने

ट्रेंडिंग वीडियो