scriptएक करोड़ से अधिक का धान गायब करने वाला बरेली का मार्केटिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सस्पेंड, गया जेल | https: | Patrika News
बरेली

एक करोड़ से अधिक का धान गायब करने वाला बरेली का मार्केटिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सस्पेंड, गया जेल

सरकारी धान घोटाले में शामिल प्रेमनगर निवासी विपणन निरीक्षक अंकुर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि अंकुर सिंह ने एक करोड़ रुपये से अधिक का 449.01 मीट्रिक टन धान गायब कर राइस मिलों को ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी तरीके से भेजा हुआ दिखा दिया।

बरेलीMar 04, 2025 / 09:23 am

Avanish Pandey

बरेली। सरकारी धान घोटाले में शामिल प्रेमनगर निवासी विपणन निरीक्षक अंकुर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि अंकुर सिंह ने एक करोड़ रुपये से अधिक का 449.01 मीट्रिक टन धान गायब कर राइस मिलों को ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी तरीके से भेजा हुआ दिखा दिया।

कैसे हुआ घोटाला

वर्ष 2024-25 में रामपुर मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए धान को आरोपी ने हेराफेरी कर बेच दिया।

सत्यापन कमेटी की जांच में सामने आया कि:

15 जनवरी को सत्यापन से पहले ही फर्जी तरीके से धान का आवंटन दिखाया गया।
रामपुर एंड कंपनी राइस मिल को 998 कुंतल,

लकी राइस मिल बिलासपुर को 998 कुंतल,

केजीएन राइस मिल को 998 कुंतल,

हाजी अमीर अहमद राइस मिल को 894.20 और 894.70 कुंतल धान का प्रेषण दिखाया गया।
इसके बाद कुल 449.01 मीट्रिक टन धान को शून्य दिखाते हुए गायब कर दिया गया, जिसकी कुल कीमत 1,04,17,032 रुपये आंकी गई।

जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

24 जनवरी को अंकुर सिंह को निलंबित कर दिया गया और अलीगढ़ संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया।
खाद्य एवं रसद विभाग ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद अंकुर सिंह को जेल भेज दिया गया। सरकारी धान घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।

Hindi News / Bareilly / एक करोड़ से अधिक का धान गायब करने वाला बरेली का मार्केटिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सस्पेंड, गया जेल

ट्रेंडिंग वीडियो