महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा
सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा, बरेली में पहली बार शुरू किए गए यातायात हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी प्रभारी मंत्री को दी गई। अपने संबोधन में जेपीएस राठौर ने कहा कि सरकार ने बीते आठ वर्षों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और यह उपलब्धियां प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।
सरकारी उपलब्धियों की प्रदर्शनी
ऑडिटोरियम में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स भी लगाए गए, जहां आम जनता को विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, एसएसपी अनुराग आर्य समेत बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।