पहले 6-8 ग्राम की अंगूठी खरीदने की तैयारी थी, दाम बढ़ते ही 4-5 ग्राम पर सिमट गई। दुल्हन के लिए कम वजन के हार, कंगन, मंगलसूत्र की खरीदी हो रही है। सर्राफा विशेषज्ञों की मानें तो सोने के भाव वैश्विक कारणों से एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। चांदी के भाव की रफ्तार भी तेज है। इस माह 10 फरवरी को 98,300 प्रति किलो तक बढ़ गया। इस साल सोने ने निवेशकों को 10 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया। 31 दिसंबर 2024 को सोना 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 10 फरवरी को सोना 88,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
डॉलर की तुलना रुपए कमजोर सोना-चांदी के बढ़ते भाव के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। डॉलर की तुलना में रुपए का कमजोर होना और देश-दुनिया के बड़े बैंकों के सोना खरीदने में आई तेजी भी बड़ा कारण है। शनिवार को 1 डॉलर 87.47 रुपए के बराबर रहा। ऐसा ही रहा तो सोना एक-दो दिन में 90 हजारी हो जाएगा।
18 कैरेट की ओर रुझान शादी-ब्याह में बेटी-दामाद के लिए अमूमन लोग 22 कैरेट सोने के बने गहनों को प्राथमिकता देते हैं। आसमान छूते भाव को देखते हुए अब लोग 20 और 18 कैरेट वाले सोने की खरीदारी भी करने लगे हैं।
आपका बजट यदि इतना तो ऐसे खरीदी
- 3 लाख का बजट हो तो 37-38 ग्राम सोने के वजन में दुल्हन के लिए हार, मंगलसूत्र और दूल्हे की अंगूठी आ सकती है। यह हल्के वजन में होगी।
- 5 लाख का बजट हो तो 40 ग्राम सोने के वजन में खरीद सकते हैं। हल्के वजन में हार, बूंदे, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और दूल्हे की अंगूठी।
- 10 लाख का बजट हो तो 80 ग्राम वजन में सोने के जेवर संभव। रानी हार, चार कंगन, मंगलसूत्र, बोर और दूल्हे की अंगूठी, चेन आ सकती है।
रुपए में गिरावट के कारण तेजी
डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आने से सोने-चांदी के भावों में तेजी बनी है। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सोना एक लाख तक पहुंच जाएगा। शादी-विवाह के लिए अधिकतर लोग पहले ही खरीदारी कर लेते हैं। अभी जो खरीद रहे हैं, उन्हें थोड़ा महंगा खरीदना पड़ रहा है।
मनीष बहेडि़या, ज्वैलर्स व्यापारी