scriptBhilwara news : सोने ने दिया शादियों को झटका, 90 हजार के करीब पहुंचा, एक लाख की संभावना | Bhilwara news: Gold gave a shock to marriages, reached close to 90 thousand, possibility of one lakh | Patrika News
भीलवाड़ा

Bhilwara news : सोने ने दिया शादियों को झटका, 90 हजार के करीब पहुंचा, एक लाख की संभावना

बढ़ते भाव ने दुल्हन के जेवरों का घटाया वजन

भीलवाड़ाFeb 11, 2025 / 10:25 am

Suresh Jain

Gold gave a shock to marriages, reached close to 90 thousand, possibility of one lakh

Gold gave a shock to marriages, reached close to 90 thousand, possibility of one lakh

Bhilwara news : देश में शादियों के सीजन में सोने के भाव आसमान पर हैं। नवंबर में 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रेकॉर्ड भाव पर चल रहा सोना दिसंबर में करीब 1800 रुपए कम हुआ। भाव 78,600 पर आए, लेकिन 15 जनवरी से सोना फिर उड़ान भरने लगा। 10 फरवरी को भाव 88,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचे। सोने के बढ़ते भाव ने दुल्हन के जेवरों के वजन कम कर दिया। लोगों ने बिटिया की शादी का बजट बनाया, उससे कम वजन वाले गहने खरीदने पड़ रहे हैं।
पहले 6-8 ग्राम की अंगूठी खरीदने की तैयारी थी, दाम बढ़ते ही 4-5 ग्राम पर सिमट गई। दुल्हन के लिए कम वजन के हार, कंगन, मंगलसूत्र की खरीदी हो रही है। सर्राफा विशेषज्ञों की मानें तो सोने के भाव वैश्विक कारणों से एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। चांदी के भाव की रफ्तार भी तेज है। इस माह 10 फरवरी को 98,300 प्रति किलो तक बढ़ गया। इस साल सोने ने निवेशकों को 10 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया। 31 दिसंबर 2024 को सोना 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 10 फरवरी को सोना 88,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
डॉलर की तुलना रुपए कमजोर

सोना-चांदी के बढ़ते भाव के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। डॉलर की तुलना में रुपए का कमजोर होना और देश-दुनिया के बड़े बैंकों के सोना खरीदने में आई तेजी भी बड़ा कारण है। शनिवार को 1 डॉलर 87.47 रुपए के बराबर रहा। ऐसा ही रहा तो सोना एक-दो दिन में 90 हजारी हो जाएगा।
18 कैरेट की ओर रुझान

शादी-ब्याह में बेटी-दामाद के लिए अमूमन लोग 22 कैरेट सोने के बने गहनों को प्राथमिकता देते हैं। आसमान छूते भाव को देखते हुए अब लोग 20 और 18 कैरेट वाले सोने की खरीदारी भी करने लगे हैं।
आपका बजट यदि इतना तो ऐसे खरीदी

  • 3 लाख का बजट हो तो 37-38 ग्राम सोने के वजन में दुल्हन के लिए हार, मंगलसूत्र और दूल्हे की अंगूठी आ सकती है। यह हल्के वजन में होगी।
  • 5 लाख का बजट हो तो 40 ग्राम सोने के वजन में खरीद सकते हैं। हल्के वजन में हार, बूंदे, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और दूल्हे की अंगूठी।
  • 10 लाख का बजट हो तो 80 ग्राम वजन में सोने के जेवर संभव। रानी हार, चार कंगन, मंगलसूत्र, बोर और दूल्हे की अंगूठी, चेन आ सकती है।
रुपए में गिरावट के कारण तेजी
डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आने से सोने-चांदी के भावों में तेजी बनी है। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सोना एक लाख तक पहुंच जाएगा। शादी-विवाह के लिए अधिकतर लोग पहले ही खरीदारी कर लेते हैं। अभी जो खरीद रहे हैं, उन्हें थोड़ा महंगा खरीदना पड़ रहा है।
मनीष बहेडि़या, ज्वैलर्स व्यापारी

Hindi News / Bhilwara / Bhilwara news : सोने ने दिया शादियों को झटका, 90 हजार के करीब पहुंचा, एक लाख की संभावना

ट्रेंडिंग वीडियो