scriptBhilwara news : होलिका दहन आज, कल उड़ेगी गुलाल-अबीर | Bhilwara news : Holika Dahan today, gulal-abir will fly tomorrow | Patrika News
भीलवाड़ा

Bhilwara news : होलिका दहन आज, कल उड़ेगी गुलाल-अबीर

शहर से लेकर गांवों में रहेगी आयोजनों की धूम

भीलवाड़ाMar 13, 2025 / 09:29 am

Suresh Jain

Holika Dahan today, gulal-abir will fly tomorrow

Holika Dahan today, gulal-abir will fly tomorrow

Bhilwara news : भीलवाड़ा जिले में गुरुवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होलिका दहन 13 मार्च को होगा जबकि धुलंडी 14 मार्च मनाई जाएगी। होली के त्योहार को लेकर उल्लास और उमंग का माहौल है। शहर में रंग-पिचकारी की दुकानें सज गई है। इधर, कई शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में ही बुधवार को होली खेलने का माहौल रहा।
बाजार में इनकी खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े पहुंचे। महिलाएं घरों में होली पर व्यंजन बनाने में लगी रही। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन व अगले दिन चैत्र मास के कृष्ण प्रतिपदा को धुलंडी मनाई जाती है। गली-मोहल्लों में होलिका का डांडा रोप दिया गया। बच्चों से लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। सौ से अधिक स्थानों पर होलिका रोंपी गई है। बुधवार को युवा और बच्चे होलिका तैयार करते देखे गए।
होलिका दहन रात 11.28 बजे बाद

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। गुरुवार सुबह 10.36 बजे से पूर्णिमा शुरू होगी, जो अगले दिन 14 मार्च को दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। ऐसे में रात 11.28 बजे बाद होलिका दहन करना अच्छा रहेगा। क्योंकि रात 11..28 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके साथ ही 14 मार्च को दोपहर साढ़े बारह बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में इस बार 13 मार्च की रात 11. 28 बजे से मध्यरात्रि 12.36 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।
कई तरह की आई पिचकारी

बाजार में इले€ट्रॉनिक पिचकारी, बैटरी ऑपरेटेड और चार्जेबल है। बाहुबली पिचकारी आई है। इसमें पंप और टैंक दोनों को मि€क्स रूप में बनाया गया है। तलवार को पकडऩे के बाद घूमाने पर उससे पानी छूटता है। रंग व्यवसायी राधेश्याम बिंदल बताते है कि हर्बल गुलाल व रंग भी कई डिजाइन में है।
11 हजार कंडों की होली

अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल व अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से गुरुवार को गोबर कंडों से बनी वैदिक होलिका दहन रोडवेज बस स्टैंड के पास अग्रवाल उत्सव भवन में होगा। गोबर से निर्मित 11 हजार कंडों का उपयोग किया जाएगा। यह होली पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है।
बाबाधाम में रात 11.15 बजे होली दहन

श्री बाबा धाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मंदिर परिसर में भजन गायकों व उनकी टीम के साथ फागोत्सव मनाया जाएगा। शाम को आरती के बाद 11 बजे तक फागोत्सव मनाया जाएगा। उसके बाद 11.15 बजे गोबर के कंडे से बनाई होलिका दहन होगा।
चिता की भस्म से आज खेलेंगे होली

पंचमुखी मोक्षधाम में होलिका दहन गुरुवार रात 10.15 बजे होगा। चिता की भस्म से होली खेली जाएगी। प्राचीन मसानिया भैरव नाथ मंदिर 400 साल से भी ज्यादा समय से यह परम्परा निभाई जा रही है। मंदिर समिति अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि श्मशान में 1008 कंडों की होली का दहन होगा।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू ने होली, धुलड़ी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, रंग तेरस, चेटीचण्ड, हिन्दू नववर्ष, ईदुलफितर त्लोहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
बसों व रेलों में भीड़

त्योहार पर अपने गांव जाने को लेकर बसों व ट्रेनों में भीड़ हो रही है। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में तो अगले दस दिन की वेटिंग चल रही है। हालांकि रेलवे ने कुछ होली स्पेशल रेल चलाई है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। रोडवेज की बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं मिली। कई यात्रियों को बस में खडे-खड़े ही जाना पड़ा।
दफ्तरों में चार दिन छुट्टी

अधिकतर विभागों के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की चार दिन की छुट्टी रहेगी। 13 मार्च को होली, 14को धुलंडी, 15 को शनिवार व 16 मार्च को रविवार है। ऐसे में कर्मचारी व अधिकारी केवल बुधवार को ही ऑफिस आए। इसके बाद चार दिन छुट्टियों का आनंद लेंगे। अनेक ने चार दिन सैर सपाटे का प्रोग्राम बना लिया है। जबकि चार दिन के दौरान निजी कंपनियों में अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के टार्गेट पूरे करने पड़ेंगे।

Hindi News / Bhilwara / Bhilwara news : होलिका दहन आज, कल उड़ेगी गुलाल-अबीर

ट्रेंडिंग वीडियो