मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल खंडेलवाल ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की उपयोगिता व आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जल के महत्व को वर्तमान समय में समझने की आवश्यकता बताई। आजाद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
सरोवर का पूजन कर किया पौधारोपण कुमावत ने समारोह से पूर्व झालेश्वर सरोवर की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं मानसून में अच्छी बारिश की मंगलकामना की तथा पीपल के पौधे का रोपण किया। झालेश्वर सरोवर पहुंचने पर जिला कलक्टर ने कुमावत का स्वागत किया।
अधिकारियों की ली बैठक कुमावत ने पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वाटरशेड, जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित अन्य विभागों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने पीपीटी के माध्यम से कुमावत को जिले में अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी।