scriptदुल्हन का ‘घूंघट’ उठाते ही चीख पड़ा आनंद… | groom said as soon as he lifted the bride's veil, the bride has changed... | Patrika News
भिंड

दुल्हन का ‘घूंघट’ उठाते ही चीख पड़ा आनंद…

MP News: लड़की पसंद आने पर गोद भराई हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपए के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था।

भिंडJun 09, 2025 / 04:48 pm

Astha Awasthi

प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: पत्रिका)

प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: पत्रिका)

MP News: एमपी के भिण्ड शहर में भारौली रोड पर एक मैरिज गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया है। दूल्हा ने जब दुल्हन को घूंघट खोलकर देखा तो गोद भराई के दौरान दिखाई गई लड़की की जगह दूसरी लड़की का चेहरा दिखा। दूल्हा ने तुरंत शादी से मना कर दिया। मामला थाने तक पहुंच गया। हंगामा बढ़ते देख बिचपति लड़की को लेकर चला गया। वहीं दूल्हा सहित सभी बाराती बिना दुल्हन के मायूस होकर घर लौट गए।’

डेढ़ लाख रुपए के खर्चे में तय हुआ रिश्ता

बता दें बोहानी चकर नगर इटावा के रहने वाले 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी शहर के एक गार्डन में होने वाली थी। आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपए के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था। जिसमें उसने 70 हजार रुपए पहले ले लिए थे।
आनंद 30 से 35 बारातियों के साथ गार्डन में पहुंच गए। शाम 7 बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हा को लड़की पर डाउट हुआ तो उसने घूंघट खोलन को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी जो इटावा में दिखाई गई थी।
ये भी पढ़ें: ‘सोनम के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं…’ राजा की मां को लगा बड़ा झटका

लड़की बोली, मैं तो असम से आई हूं

लड़की बदलने का मामला गरमाया तो मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। आनंद और बाकी बरातियों ने पूछा तो मनोज शर्मा सिटपिटा गया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए शिकायती आवेदन मांगा, लेकिन बाद में मनोज शर्मा के कहने पर परिजन ने उसे तीन दिन में पैसे वापस लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामा के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस अपने घर लौट गई।

Hindi News / Bhind / दुल्हन का ‘घूंघट’ उठाते ही चीख पड़ा आनंद…

ट्रेंडिंग वीडियो