scriptमहाकुंभ की मोनालिसा पर भोजपुरी सिंगर मेहरबान, बना दिए कई गाने, मिलियन में व्यूज | Bhojpuri song made on Monalisa goes viral, millions views on social media | Patrika News
भोपाल

महाकुंभ की मोनालिसा पर भोजपुरी सिंगर मेहरबान, बना दिए कई गाने, मिलियन में व्यूज

Bhojpuri song made on Monalisa goes viral : मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) पर एक दो नहीं बल्कि, आधा दर्जन से ज्यादा गाने अब तक बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा पर बने लगभग सभी गानों पर मिलियन में व्यूज हैं। यहां देखें भोजपुरी गानों की लिस्ट…

भोपालFeb 18, 2025 / 10:58 am

Avantika Pandey

Bhojpuri song made on Monalisa goes viral

Bhojpuri song made on Monalisa goes viral

Bhojpuri Song on Monalisa : महाकुंभ मेले में अपनी सादगी भरी सुंदरता से वायरल हुई मध्यप्रदेश की मोनालिसा की किस्मत रातोंरात चमक उठी है। महज माला बेचने वाली एक मामूली सी लड़की अब हिरोइन बन गई है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा(Sanoj Mishra) की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा लीड रोल में नजर आएंगी। बॉलीवुड के साथ ही साथ भोजपुरी इंडस्ट्री भी मोनालिसा पर खूब मेहरबान है। मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) पर एक दो नहीं बल्कि, आधा दर्जन से ज्यादा गाने अब तक बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा पर बने लगभग सभी गानों पर मिलियन में व्यूज हैं। यहां देखें भोजपुरी गानों की लिस्ट…
ये भी पढें – केरल में एमपी की मोनालिसा, देखें फोटोशूट का वीडियो, नया लुक कर देगा हैरान

मोनालिसा पर बने भोजपुरी सॉन्ग

महाकुंभ(Mahakumbh 2025) की वायरल गर्ल मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) की चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इनके वीडियोस सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं। लोगों के बीच लोकप्रिय मोनालिसा पर बने कई भोजपुरी गाने(Bhojpuri Song) भी जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी सिंगर राजन रंगीला का गाया हुआ गीत ‘महाकुंभ के मेला हिलवले बाड़ू’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स मन्नू बादशाह ने लिखे हैं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने पर मिलियन में व्यूज आ चुके हैं।
ये भी पढें – हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा सीख रही है ‘क-ख-ग-घ’, मजेदार है ट्रेनिंग का वीडियो

ये भोजपुरी गाने भी हैं वायरल

  • माला लेके आई मोनालिसा महाकुंभ में ( गायक – सन्नू कुमार) : 7 मिलियन
  • मोनालिसा की खुली किस्मत महाकुंभ में आल्हा स्वर ( गायक – संजो बघेल) : 8.2 मिलियन
  • परियों जैसी दिखती उसका नाम मोनालिसा : 3.2 मिलियन

Hindi News / Bhopal / महाकुंभ की मोनालिसा पर भोजपुरी सिंगर मेहरबान, बना दिए कई गाने, मिलियन में व्यूज

ट्रेंडिंग वीडियो