1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेंगे घर
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की एक करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 में 8 लाख 55 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। दूसरे चरण में अब तक 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं।
ये भी फैसले लिए गए
साल 2027 तक भोपाल और इंदौर मेट्रो लाइन का पूरा संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री अधोरसंरचना निर्माण योजना में 1070 करोड़ रुपए की 1062 परियोजनाएं मंजूर हैं।
धार्मिक नगरी चित्रकूट में 2800 करोड़ रुपए की कार्य-योजना तैयार की गई है। जिसमें नगर विकास विभाग 800 करोड़ रुपए का विस्तृत परियोजना का प्लान तैयार किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि 36 जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का कार्य पूर्ण किया गया है और 38 हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं। विभिन्न नगरीय निकायों में 3963 रैनवॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं निर्मित की गई है। इसी के साथ शहरी क्षेत्रों में एक्विफायर मैनेजमेंट और गंदे पानी के शोधन के लिए 30 नालों की कार्ययोजना तैयार की गई।