15 साल की पीड़ित युवती ने भोपाल के निशातपुरा थान में 10 जून 2023 को अपने सगे भाई के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसके पिता उसकी मां और बहनों को छोड़ कर चले गये थे तो मां ने उसे व उसकी बहनों को नित्य सेवा सदन सोसाइट में डाल दिया था। वहां पर उसका विवाद हॉस्टल वार्डन से हो गया था। विवाद के बाद वार्डन ने उसे उसके सगे भाई के साथ भेज दिया था। भाई ने उसे दादी के घर ले जाकर छोड़ दिया था। 8 जून 2023 को आरोपी घर पर आया और दादी के न होने पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दरिंदगी की।