मिलेगी ज्यादा वैरायटी
पहले वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही भोजन का विकल्प मिलता था, लेकिन अब ट्रॉली वेंडर के जरिए अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैक्ड फूड शामिल होंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, जो हल्का-फुल्का स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। मध्य प्रदेश के इन रूटों पर जल्द मिलेगी सुविधा
1.भोपाल – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- इंदौर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
3.भोपाल – रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस
4.खजुराहो – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, रेलवे बोर्ड यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए यह नया कदम उठाया गया है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी इस सेवा को लागू किया जाएगा।