scriptकेरल में 8 दिन पहले पहुंच गया मानसून, जानिए अब एमपी में कब-कहां से होगी एंट्री | When and from where will monsoon enter MP | Patrika News
भोपाल

केरल में 8 दिन पहले पहुंच गया मानसून, जानिए अब एमपी में कब-कहां से होगी एंट्री

When will monsoon enter MP – मध्यप्रदेश में भले ही अभी गर्मी शबाब पर है पर देश में मानसून की गतिविधियां शुरु हो चुकी हैं। केरल में मानसून पहुंच गया है।

भोपालMay 24, 2025 / 04:48 pm

deepak deewan

When and from where will monsoon enter MP

When will monsoon enter MP

When will monsoon enter MP – मध्यप्रदेश में भले ही अभी गर्मी शबाब पर है पर देश में मानसून की गतिविधियां शुरु हो चुकी हैं। केरल में मानसून पहुंच गया है। यहां निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी। ऐसे में एमपी में मानसून की चर्चा चलने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में इस बार मानसून 15-16 जून को एंट्री कर सकता है। एमपी में मानसून दक्षिण से प्रवेश करेगा जिससे सबसे अंत में उत्तरी इलाकों में सक्रिय होगा। मध्यप्रदेश में मानसून आमतौर पर 15 जून को आता है। हालांकि कई बार बहुत विलंब भी हुआ है और कुछेक बार जल्दी भी सक्रिय हुआ है।
प्रदेश में पिछले साल यानि सन 2024 में मानसून करीब 6 दिन लेट आया था। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के दक्षिणी जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, मंडला और सिवनी में 21 जून को प्रवेश किया था। इधर 2009 में मानसून प्रदेश में 23 मई को ही आ गया था।
यह भी पढ़ें

ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, अब संविदाकर्मियों को भी हटाएगी सरकार, लागू की नई व्यवस्था

प्रदेश में 15-16 जून तक आने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, सन 2025 में यानि इस बार भी मानसून के प्रदेश में 15-16 जून तक आने की संभावना है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी जिलों से ही प्रदेश में प्रवेश करेगा। एमपी के दक्षिणी जिलों अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, मंडला, सिवनी, डिंडौरी, पांढुर्णा और पश्चिमी जिलों बुरहानपुर व बड़वानी में सबसे पहले मानसून सक्रिय होगा।
यह भी पढ़ें

कई सालों से पदस्थ सचिवों को हटाएगी सरकार, पंचायतों में तबादलों पर बड़ा फैसला

मध्य इलाकों में मानसून इस बार 20 जून तक आ सकता है

भोपाल, इंदौर सहित मध्यप्रदेश के मध्य इलाकों में मानसून इस बार 20 जून तक आ सकता है जबकि ग्वालियर जैसे उत्तरी इलाकों में यह सबसे बाद 25 जून तक सक्रिय होगा।
यह भी पढ़ें

खातों में प्रति हैक्टेयर 3900 रुपए डालेगी सरकार, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सहायता राशि


मौसम विभाग भोपाल के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को मानसून केरल पहुंच गया है। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा लेकिन मध्यप्रदेश में इसके निर्धारित समय यानि 15 जून के आसपास ही सक्रिय होने का अनुमान है।

Hindi News / Bhopal / केरल में 8 दिन पहले पहुंच गया मानसून, जानिए अब एमपी में कब-कहां से होगी एंट्री

ट्रेंडिंग वीडियो