रियासत काल से रेडियो हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। बदले समय के साथ आज भले ही रेडियों की उपयोगिता कम हो गई हो, लेकिन एक समय ऐसा भी रहा है, जब सूचनाओं को त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने के साथ यह मनोरंजन का माध्यम भी रहा है। इन्ही रेडियों के करीब एक शताब्दी पुराने स्वर्णिम युग को प्रदर्शित करती एक प्रदर्शनी बीकानेर में प्रदर्शित की गई है। इस प्रदर्शनी में रियासतकाल से आधुनिक काल तक चलन में आए दुर्लभ, अनूठे एवं विंटेज रेडियों को प्रदर्शित किया गया है। नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में सुदर्शना कला दीर्घा में प्रदर्शित की गई इस प्रदर्शनी का लोगों में विशेष आकर्षण बना हुआ है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित अधिकतर रेडियों आज भी चालू िस्थति में है।
बीकानेर•Apr 27, 2025 / 11:32 pm•
Vimal
Hindi News / Bikaner / इस प्रदर्शनी में रेडियों सुना रहे अपने स्व र्णिम युग की कहानी