मिली जानकारी के अनुसार बरतोरी निवासी देवचरण जायसवाल रोजी-मजदूरी करता है। रोज की तरह वह अपनी पत्नी के साथ काम पर निकल गया था। इस दौरान घर पर उसका बेटा लक्की जायसवाल (13 वर्ष) और कवर्धा से अपनी मौसी के घर घूमने आई जीतू जायसवाल (14) थे। गर्मी की वजह से जीतू ने जैसे ही
कूलर चालू करने के लिए बटन दबाया, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट में चिपक कर छटपटाने लगी। उसे देखकर लक्की उसे बचाने कूलर के पास दौड़ा। जैसे ही उसने अपनी बहन को खींचना चाहा, वह भी चिपक गया। थोड़ी देर तक दोनों छटपटाते रहे और फिर दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
चाचा ने डायल 112 को दी सूचना कुछ देर बाद लक्की के चाचा राजू जायसवाल किसी काम से घटना स्थल पर पहुंचे तो दोनों बच्चों को बेहोश देखकर इसकी सूचना पुलिस के डायल-112 को दी। उन्हें बिल्हा अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।