आप प्रत्याशी के पास ₹80 लाख की संपत्ति
आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी खगेश कुमार चंद्राकर के पास 80 लाख 58 हजार रुपए की संपत्ति है। उन्होंने शेयर बाजार में 95 हजार रुपए निवेश किया है। खगेश ने 18 लाख 93 हजार रुपए का होम और कार लोन भी लिया है। उनकी पत्नी के पास 90 हजार रुपए कैश है। साथ ही बैंक अकाउंट में 11 हजार रुपए जमा है। पत्नी की कुल संपत्ति 67.34 लाख रुपए है।CG Election 2025: चुनावी रण में आमने-सामने हुए भाई! एक को BJP तो दूसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दिलचस्प होगा मुकाबला
लक्ष्मी, दुर्गा और रेखा भी चुनावी मैदान में
निगम चुनाव में इस बार लक्ष्मी, दुर्गा से लेकर रेखा भी मैदान में हैं। ये सभी पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। संयोग यह कि इस नाम की एक नहीं बल्कि दो-दो प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा संजय, अमित, किरण और दुर्गेश नाम के दो-दो प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 16 साल बाद मेयर के लिए महिला प्रत्याशी मैदान में है। 2009 में कांग्रेस ने वाणी राव को चुनाव मैदान में उतारा था, इस बार भाजपा ने पूजा विधानी को उतारा है।भाजपा का घोषणा पत्र कल, कांग्रेस का जल्द
दोनों ही दलों में नगरीय निकाय का घोषणापत्र तैयार कराया जा रहा है। भाजपा का घोषणा पत्र 3 फरवरी को जारी हो जाएगा। भाजपा ने ईमेल, वाट्सअप से सुझाव मंगवाए थे। जानकारी के अनुसार इसमें सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। कांग्रेस भी अपने घोषणापत्र में शहर के मुद्दों और समस्याओं को शामिल करेगी। बिलासपुर में नए निगम क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा भी प्रमुख है। इसके अलावा दोनों ही दल जन सुविधाओं और रियायतों को भी अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकते हैं।नगर निगम में वोटर
पुरुष – 251322महिला – 254771
3449 – महिला वोटर ज्यादा
70 – वार्ड
509 – मतदान केन्द्र