Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2025: जनपद अध्यक्ष बनने निर्दलीयों को साध रहे
चार जनपदों में अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। 100 सदस्य निर्णायक भूमिका में हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक जनपद अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष बनाने के लिए 25 सदस्य वोट करेंगे, ऐसे में कुल 4 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जनपद चुनाव में निर्दलीयों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की है, जिससे निर्दलीय सदस्यों को साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं। 4 व 6 मार्च को जनपद अध्यक्षों का चुनाव
जिले के चारों ब्लॉकों में बिल्हा, तखतपुर और कोटा ब्लॉक में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का 4 मार्च को चुनाव होगा, जबकि मस्तूरी के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 6 मार्च को कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
5 मार्च को होने वाला
जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब आगे बढ़ाते हुए 8 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसी तरह 4 मार्च को केवल 3 ब्लॉक यानी बिल्हा, तखतपुर और कोटा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि मस्तूरी में यह चुनाव 6 मार्च को होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। – संदीप अग्रवाल, सीईओ जिपं