scriptArvind Kejriwal की हार का बॉलीवुड कनेक्शन! जानकर हो जाएंगे हैरान | Delhi Election Result 2025: Bollywood connection to Arvind Kejriwal's defeat! | Patrika News
बॉलीवुड

Arvind Kejriwal की हार का बॉलीवुड कनेक्शन! जानकर हो जाएंगे हैरान

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल की हार की समीक्षा होना अभी बाकी है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने ‘आप’ की हार का खुलासा किया है।

मुंबईFeb 08, 2025 / 06:37 pm

Saurabh Mall

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि AAP महज 21 सीटों पर सिमट कर रह गई है। दिल्ली के अब तक 65 विधानसभा के सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि 5 के परिणाम आने बाकी है।
केजरीवाल की हार लगभग तय मानी जा रही है। हार के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि हार को लेकर बॉलीवुड के कई हस्तियों ने केजरीवाल पर तंज कसा है, आइए आपको बताते हैं।

केजरीवाल को कश्मीरी पंडितों की लगी आह! सदन में हसना पड़ा भारी

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। एक्टर ने केजरीवाल की दिल्ली हार की असली सच्चाई बताई है।
अभिनेता ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर अरविंद केजरीवाल की एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए उनकी हार का कनेक्शन कश्मीरी पंडितों से जोड़ते हुए लिखा, “वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं, लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है और फिर उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती है और वही आह आगे जाकर एक ‘श्राप’ का रूप धारण कर लेती है।”
शेयर की गई तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अभिनेता ने आगे लिखा, “इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है! यह विधि का विधान है! जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में इन लोगों ने ठहाके लगाए थे, उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आंसू बहाए थे।”
एक्टर के इस पोस्ट में दर्द साफ झलक रहा है। अनुपम खेर ने विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) में काम किया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।

देखें दिल्ली विधानसभा की ठहाके वाली वीडियो-

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पढ़ाया केजरीवाल को हिसाब-किताब का पाठ

अनुपम खेर से पहले फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर वह केजरीवाल की हार पर करारा व्यंग्य करते नजर आए थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार पर फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने “हर हिसाब यहीं पर” होने की बात कही।

किसी भी मुद्दे पर मुखरता के साथ अपनी बात रखने वाले विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।”
विवेक रंजन ने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े दिखाई दिए।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। वह नई दिल्ली सीट से 4089 वोटों से हार चुके हैं। यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की।
विवेक रंजन सोशल मीडिया पर अक्सर नए-नए पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मतदाताओं के सामने एक कविता ‘रोशनी’ सुनने की अपील की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कविता में वह ‘रोशनार्थी’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आए थे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Arvind Kejriwal की हार का बॉलीवुड कनेक्शन! जानकर हो जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो