script‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट | Ram Teri Ganga Maili's Mandakini's father passed away, posted on social media | Patrika News
बॉलीवुड

‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Ram Teri Ganga Maili: अभिनेत्री मंदाकिनी अपने पिता के निधन पर शोक दुख जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा…

मुंबईJul 03, 2025 / 11:08 am

Shiwani Mishra

'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Mandakini: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अपने पिता के निधन पर शोक जाहिर करती दिखी। मंदाकिनी के पिता का निधन 2 जुलाई को देर रात हुई। बता दें कि 1985 की क्लासिक फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में अपनी unforgettable रोल से फेमस मंदाकिनी ने इस दुखद समाचार की घोषणा सोशल मीडिया पर की, और एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए अपने दुख को जाहिर किया है।

मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक भावुक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल आज टूट गया है… मैंने आज सुबह अपने पिता को खो दिया। इस अलविदा शब्द का दर्द जाहिर करना बहुत मुश्किल है। धन्यवाद पापा, आपकी असीम प्रेम, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए। आप हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहोगे’। बता दें कि उनकी फैंस और फॉलोअर्स ने भी शोक व्यक्त किया और इस मुश्किल समय में उन्हें ताकत देने का काम किया है।
हलांकि मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन फिर मीडिया से दूर हो गईं। साल 2023 में मंदाकिनी ‘द कपिल शर्मा शो’ में अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ आई थीं, और इसमें मंदाकिनी ने पुराने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते दिखी थी, जिनमें दावा किया गया था कि उनके पिता ने उन्हें ‘गोलियां’ मारी थीं। इस पर उन्होंने बताया कि ये सिर्फ एक अफवाह थी, जिसे गलत तरीके से दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें

गरीब बस ड्राइवर की कमाई लूट ले गया अभिनेता, लाखों ऐंठकर भी नहीं पसीजा दिल, फिर…

एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से रखा दूर

दरअसल, मंदाकिनी हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखने के लिए जानी जाती हैं। उनकी शादी डॉ. काग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर से हुई है, जो एक पूर्व बौद्ध भिक्षु हैं, और इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। फिल्म’राम तेरी गंगा मैली’ के बाद मंदाकिनी ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया, जैसे डांस डांस, कहाँ है कानून और प्यार करके देखो। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 1996 में जोरदार थी, जिसे अजय कश्यप ने निर्देशित किया था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ एक ऐतिहासिक 1985 की बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। ये फिल्म अपनी साहसिक कहानी और ग्रामीण भारत की सुंदरता के लिए जानी जाती है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो