सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ये है Latest Photos, बताया किसके कहने पर खिंचवाई ये खास तस्वीर
Sonakshi-Zaheer Viral Image: सोनाक्षी-जहीर की सिडनी वाली तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि आखिरी तस्वीर का आइडिया किसका था?
Sonakshi-Zaheer Viral Image: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में पति जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। जिसमें वह पत्नी सोनाक्षी को किस्स करते दिखाई दे रहे हैं।
फैंस दोनों को एक साथ देख काफी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आप दोनों की जोड़ी हमेशा बनी रहे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘माशाल्लाह आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हो।’
बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वायरल तस्वीर पुरानी है। बॉलीवुड के इस सुंदर कपल ने नए साल 2025 का जश्न मनाने के लिए सिडनी को चुना था। अब, ‘हीरामंडी’ अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी छुट्टियों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
गौरतलब है शादी के बाद कपल को कई बार विदेश में स्पॉट हो चुके हैं।
सोनाक्षी ने सिडनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें पोस्ट की
Sonakshi-Zaheer-Sydney-Photo पहली तस्वीर में जहीर और सोनाक्षी सिन्हा सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की दो सोलो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों अपने हाथों से दिल बना रहे हैं।
‘दबंग’ अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सिडनी से संडे की सेल्फी। कुछ पोस्टकार्ड जो हम पोस्ट करना भूल गए थे। आखिरी तस्वीर जहीर का आइडिया था।”
Sonakshi-Zaheer-Latest-Pic
कपल मुंबई में हुए थे एक साथ स्पॉट
इससे पहले जहीर इकबाल को सोनाक्षी के साथ मुंबई (Mumbai) में डेट नाइट के लिए बाहर निकलते समय देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक साथ पोज दिया। हालांकि, जब फोटोग्राफरों ने दोनों से अकेले पोज देने का अनुरोध किया, तो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सामान्य मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “अब सोलो नहीं करते।
Sonakshi-Zaheer-Date-Night-in-Mumbai सोनाक्षी सिन्हा के आने वाले कुछ प्रोजेक्ट पर बात करे तो वह अगली बार अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer) के साथ उनकी आगामी ड्रामा, “तू है मेरी किरण” में अभिनय करती नजर आएंगी। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2022 की हंसी की सवारी, “डबल एक्सएल” में स्क्रीन साझा की थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
पिछले साल सोनाक्षी और जहीर की शादी खूब चर्चा में रही। कपल ने लगभग सात साल की रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला किया। आपसी सहमति से दोनों 23 जून, 2024 की थी। शादी के बाद उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी।
Sonakshi-Zaheer Wedding इस शादी को लेकर शुरुआत में कुछ पारिवारिक असहमति की खबरें थीं, खासतौर पर उनके परिवार की इंटरफेथ शादी को लेकर। हालांकि, बाद में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी बेटी की खुशी में ही उनकी खुशी है, और सभी मतभेद सुलझा लिए गए थे।