scriptरामसागर झील में लगेगी भगवान श्रीराम की बीस फीट की प्रतिमा | Patrika News
बूंदी

रामसागर झील में लगेगी भगवान श्रीराम की बीस फीट की प्रतिमा

राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र में रामसागर झील के लिए 15 करोड़ की घोषणा की है ।इस राशि से रामसागर झील में 20 फीट से ऊंची भगवान श्रीराम की विशेष धातु से प्रतिमा बनाई जाएगी।
वहीं झील किनारे सौंदर्य करण का कार्य, फसाड़ लाइटे, रेङ्क्षलग, चौपाटी, पार्क, बोङ्क्षटग स्टैंड ,पौधारोपण , फव्वारे बारहदरी, दरीखाने की मरम्मत सहित क्षारबाग की छतरियां की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

बूंदीMar 02, 2025 / 12:25 pm

Narendra Agarwal

रामसागर झील में लगेगी भगवान श्रीराम की बीस फीट की प्रतिमा

रामसागर झील का नजारा।

हिण्डोली. राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र में रामसागर झील के लिए 15 करोड़ की घोषणा की है ।इस राशि से रामसागर झील में 20 फीट से ऊंची भगवान श्रीराम की विशेष धातु से प्रतिमा बनाई जाएगी।
वहीं झील किनारे सौंदर्य करण का कार्य, फसाड़ लाइटे, चौपाटी, पार्क ,पौधारोपण , फव्वारे बारहदरी, दरीखाने की मरम्मत सहित क्षारबाग की छतरियां की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।इस राशि से रामसागर झील दमकने लगेगी। यहां पर देसी विदेशी सैलानी भ्रमण पर आएंगे। झील के सौन्दर्य करण के साथ हिण्डोली में पर्यटन, कला विकास को पंख लगेंगे।
अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित रामसागर झील को आजादी के बाद पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्य करण की दरकार थी। तीन वर्ष पूर्व झील के सौंदर्य करण के लिए 15 करोड रुपए स्वीकृत किए थे, लेकिन पंचायत राज की एनओसी के अभाव में निर्माण कार्य नहीं हो सका। सरकार बदलने के साथ ही झील के सौंदर्य का कार्य ठप गया था। इस पर रामसागर झील समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी से झील के सौंदर्यकरण के लिए राशि स्वीकृत की मांग की। जिस पर उन्होंने झील के सौंदर्य करने के लिए प्रयास कर हिण्डोली रामसागर झील के लिए 15 करोड रुपए व नैनवां के खेमजी तालाब के सौंदर्य करण के लिए राज्य सरकार से बजट स्वीकृत करवाया।
राज्य सरकार से बजट सत्र में झील के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड रुपए की घोषणा हुई है। कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। वह मांग पूरी हो गई है। सौंदर्यकरण में यदि राशि कम रही तो और बढ़ाया जाएगा। झील को प्रदेश की सुंदरतम झीलों में शामिल किया जाएगा। यहां पर वोङ्क्षटग चलेगी। हाईवे से गुजरने वाला हर व्यक्ति झील में भ्रमण करके जाए इस प्रकार झील की डीपीआर तैयार की जाएगी।
प्रभु लाल सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ।
रामसागर झील के लिए बजट सत्र में घोषणा होने के साथ शीघ्र यहां पर डीपीआर का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। झील का कार्य अति शीघ्र शुरू करवाने के प्रयास होंगे। इसके लिए उच्च अधिकारों से चर्चा होगी ।
मुकेश मुडैया, अधिशासी अभियंता , सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवा।

Hindi News / Bundi / रामसागर झील में लगेगी भगवान श्रीराम की बीस फीट की प्रतिमा

ट्रेंडिंग वीडियो