scriptफागुनी गीतों पर थिरके श्रद्धालु | Patrika News
बूंदी

फागुनी गीतों पर थिरके श्रद्धालु

शहर के ऊपरला बाजार सोत्या पाड़ा की गली स्थित हताई के गणेशजी मंदिर में श्रीगणेश नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में रविवार को फागोत्सव मनाया गया।

बूंदीMar 03, 2025 / 07:41 pm

पंकज जोशी

फागुनी गीतों पर थिरके श्रद्धालु

बूंदी. शहर के सोत्यापाड़ा गली में फागोत्सव मनाते हुए।

बूंदी. शहर के ऊपरला बाजार सोत्या पाड़ा की गली स्थित हताई के गणेशजी मंदिर में श्रीगणेश नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में रविवार को फागोत्सव मनाया गया। गायक कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। रंग मत डाले सांवरिया…, आज बीरज में होली रे रसिया भजनों पर भक्ति रस में सरोबार श्रद्धालुओं ने फागोत्सव में राधा-कृष्ण बनी महिलाओं ने भजनों में नृत्य किया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा फूलों से होली खेली गई। फागोत्सव के दौरान गणेशजी की 108 दीपकों से आरती की गई। शशि गौतम, मोना, इंद्रा, सुनीता, ममता, पूजा, नीलू सोनी, पदमा, अंगूरबाला आदि ने अपने विचार रखें।
हिण्डोली. श्रीश्याम महिला मंडल हिण्डोली के तत्वावधान में रविवार को महिलाओं द्वारा बस स्टैंड बालाजी स्थित मंदिर प्रांगण में फागोत्सव का आयोजन किया गया। जहां दिन भर भजन कीर्तन नृत्य आदि का आनंद उठाया। महिलाओं ने फागुनी गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संया में महिला सदस्य मौजूद रहे।

Hindi News / Bundi / फागुनी गीतों पर थिरके श्रद्धालु

ट्रेंडिंग वीडियो