चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में चांदी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी में गिरावट देखी जा रही है।सोने का वैश्विक भाव
शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.99 फीसदी या 33.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,314.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.84 फीसदी या 28.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।Gold Loan क्या है, कैसे करता है यह काम? जानिए इसके खास फायदे