कलेक्टर ने कैंसिल की छुट्टी
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 26 फरवरी तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। कलेक्टर खुद भी धाम में तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं।
बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का होगा विवाह
बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को 251 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू भी शामिल होकर 251 निर्धन गरीब कन्याओं को आशीर्वाद देंगी। इस आयोजन में 108 आदिवासी कन्याएं शामिल होंगी।