ग्रेड बी में एकमात्र बदलाव
बता दें कि 2023-24 के लिए रिटेनरशिप को सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन नवीनतम रिटेनरशिप 2022-23 के समान हैं, जिसमें ग्रेड ए समान है। ग्रेड बी में एकमात्र बदलाव यह है कि वरिष्ठ स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहने के बावजूद शेफाली वर्मा को रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष के साथ ग्रेड बी में रखा गया है।
ग्रेड सी में बड़े बदलाव
बड़े बदलाव ग्रेड सी में हुए हैं, जिसमें पिछली अनुबंध सूची से सिर्फ चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। वहीं, श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और उमा छेत्री को पहली बार शामिल किया गया है। जबकि देविका वैद्य, मेघना सिंह, एस मेघना और हरलीन देओल को 16 सदस्यीय घोषणा में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा ग्रेड सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार