लखनऊ को नहीं मिली अच्छी शुरुआत
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। पहले ही ओवर में खलील अहमद ने मार्करम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रनगति काफी धीमी हो गई। चौथे ओवर में निकोलस पूरन भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को 70 के पार पहुंचाया। 10वें ओवर में मार्श को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। पंत का साथ देने आयूष बदोनी आए। दोनों ने मिलकर लखनऊ सुपरजायंट्स को 100 के पार पहुंचा दिया। बदोनी 17 गेंदों में 22 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार हुए। हालांकि एक छोर से पंत विकेट पर टिके रहे और उन्होंने सीजन का पहला अर्धशतक लगा दिया। 19वें ओवर में पंत और अब्दुल शमद के एक एक छक्कों की बदौलत लखनऊ ने 16 रन बटोरे और टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। 20वें ओवर में कप्तान पंत भी 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हो गए।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप और दिग्वेश सिंह राठी। ये भी पढ़ें:
दिल्ली के खिलाफ बुमराह क्यों खो बैठे आपा, करुण नायर ने उकसाने के लिए की थी ये हरकत! देखें वीडियो