scriptIPL 2025: सूर्य कुमार यादव का कमाल, पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक ठोक बनाए कई रिकॉर्ड | MI vs PBKS Suryakumar Yadav made many records by scoring a half-century against Punjab Kings in IPL 2025 | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2025: सूर्य कुमार यादव का कमाल, पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक ठोक बनाए कई रिकॉर्ड

MI vs PBKS: IPL 2025 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक ठोका।

भारतMay 26, 2025 / 10:59 pm

satyabrat tripathi

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav – (Photo Credit: IANS)

Suryakumar Yadav made many records during MI vs PBKS match: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को IPL 2025 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने मौजूदा आईपीएल सीजन का 5वां अर्द्धशतक ठोका और अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज किए। आइए, सूर्य कुमार यादव के इस पारी से बने रिकॉर्ड्स पर डालते हैं एक नजर..

संबंधित खबरें

MI के लिए एक सीजन में सर्वाधिक छक्के

सूर्य कुमार यादव IPL 2025 में 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 2 छक्के लगाए। इस छक्के साथ उनके नाम अब तक मौजूदा सीजन में कुल 32 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस तरह वह आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
यह भी पढ़ें

IPL 2025 Playoffs: LSG और RCB के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला, प्लेऑफ की टीमें तय, फिर क्यों RCB को जीत की दरकार

MI के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन

सूर्य कुमार ने IPL 2025 में 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के संग शानदार 57 रन बनाकर आउट हुए। इस अर्द्धशतकीय पारी के साथ ही वह मुंबई इंडियंस की तरफ से एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL 2025 के मौजूदा सीजन में अब तक उनके नाम 14 मैच में 167.97 के स्ट्राइक रेट और 71.11 की औसत से 640 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से बनाए गए सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन तेंदलुकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में 618 बनाए थे।

टी20 क्रिकेट में लगातार 14वीं बार 25+ रन

सूर्य कुमार यादव ने एक बार फिर आईपीएल में 25 से अधिक रन बनाए हैं। यह लगातार 14वीं बार है, जब उन्होंने 25 से अधिक रन बनाए है। टी-20 क्रिकेट में अब यह एक नया कीर्तिमान है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम था, जिन्होंने 13 मैचों में ऐसा किया था
यह भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रीति जिंटा ने किया दिल छू लेने वाला काम, आर्मी वाइव्स के लिए दिया बड़ा दान

IPL के एक सीजन में 14वीं बार 25+ रन

सूर्य कुमार ने IPL 2025 में 14वीं बार 25+ रन बनाया, जोकि किसी भी टूर्नामेंट के किसी भी सीजन में सर्वाधिक है। मौजूदा आईपीएल सीजन में सूर्य कुमार यादव ने कई मैचों में अच्छे स्कोर बनाए हैं, उनका स्कोर इस प्रकार हैं- 29, 48, 27, 67, 28, 40, 26, 68, 40, 54, 48, 35, 73*, और 57 रन है।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025: सूर्य कुमार यादव का कमाल, पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक ठोक बनाए कई रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो