रोहित ने यह उपलब्धि 269वें मैच की 261वीं पारी में हासिल की। इसी एक साथ वे पूर्व कप्तान विराट कोहली के बाद सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में वनडे में 11 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 230वें मैच की 222 वीं पारी में हासिल की थी।
सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली (भारत) – 222
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 276
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 286
सौरव गांगुली (भारत) – 288
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 293 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली और विराट कोहली के बाद वनडे में 11 हज़ार रन बनाने वाले रोहित चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं दुनिया के 10वे खिलाड़ी हैं।
वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426
कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 14,234
विराट कोहली (भारत)- 13,963
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 13,704
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 13,430
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 12,650
इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान)- 11,739
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 11,579
सौरव गांगुली (भारत) – 11,363
मैच की बात करें तो तौहीद ह्रदोय के बेहतरीन शतक की मदद से भारत के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा है। ह्रदोय ने 118 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाए। उनके अलावा जाकिर आली ने 114 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट झटके।
जवाब में भारत ने खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 64 रन बना लिए हैं। रोहित 37 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।