सबसे सफल रन चेज़ –
WPL 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया था। यह डबल्यूपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 403 रन बनाए थे। यह डबल्यूओपीएल के किसी भी मैच में सबसे अधिक है। इससे पहले 2023 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में 391 रन बने थे।
आरसीबी की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने इसी मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यह डबल्यूपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतकों में से एक है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डबल्यूपीएल 2024 में खेले गए एक मैच में 19 छक्के लगे थे। सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर –
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.00 का रहा था। यह लीग के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर में से एक है।
ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 42.25 की औसत से 676 रन के साथ डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। यह कारनामा उन्होंने पहले सीजन में किया था।
इंग्लैंड की इस्सी वोंग ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डबल्यूपीएल 2023 में 12 मैचों में 18 विकेट लेकर गेंदबाजी प्रदर्शन का उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है।