scriptखौफनाक मंजर… महिला को जबड़े में दबाकर ले गया मगरमच्छ, दर्दनाक मौत | Crocodile took woman into river by holding her in its jaws in damoh mp | Patrika News
दमोह

खौफनाक मंजर… महिला को जबड़े में दबाकर ले गया मगरमच्छ, दर्दनाक मौत

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला नदी किनारे गई थी, जहां मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया।

दमोहJul 11, 2025 / 02:28 pm

Avantika Pandey

Crocodile video, damoh

Crocodile video, damoh (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला नदी किनारे गई थी, जहां मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। वन विभाग और एसडीआरएफ टीम ने नदी से महिला का शव वरामद किया है। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

देखें वीडियो

रेस्क्यू टीम को मिला महिला का शव

हैरान करना वाला ये मामला(Crocodile Video) वन परिक्षेत्र दमोह अंर्तगत कनिया घाट पटी से निकली व्यारमा नदी के पास का बताया जा रहा है। यहां मगरमच्छ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मालतीबाई पति मेघराज सिंह नदी के पास गई थी, जहां मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ महिला को अपने जबड़े में दवा कर नदी में ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।

सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को महिला का शव मिला। प्रशासन ने इस मौसम में ग्रामीणों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।

Hindi News / Damoh / खौफनाक मंजर… महिला को जबड़े में दबाकर ले गया मगरमच्छ, दर्दनाक मौत

ट्रेंडिंग वीडियो