scriptफलों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक, दामों में उछाल से ग्राहक परेशान | Patrika News
दमोह

फलों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक, दामों में उछाल से ग्राहक परेशान

महाराष्ट्र से अंगूर और संतरा, कश्मीर से सेब और आंध्रप्रदेश से पपीते की खेप पहुंच रही बाजार में दमोह. शहर में इस समय फलों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले ताजे फल बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिक रहे हैं। महाराष्ट्र से अंगूर और संतरा, कश्मीर से सेब, […]

दमोहFeb 07, 2025 / 02:30 am

हामिद खान

फलों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक, दामों में उछाल से ग्राहक परेशान

फलों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक, दामों में उछाल से ग्राहक परेशान

महाराष्ट्र से अंगूर और संतरा, कश्मीर से सेब और आंध्रप्रदेश से पपीते की खेप पहुंच रही बाजार में

दमोह. शहर में इस समय फलों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले ताजे फल बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिक रहे हैं। महाराष्ट्र से अंगूर और संतरा, कश्मीर से सेब, और आंध्र प्रदेश से पपीता बड़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। हालांकि, मांग बढऩे के साथ-साथ फलों के दामों में भी उछाल आ गया है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। शहर के घंटाघर से जिला अस्पताल मार्ग पर दुकान संचालित करने वाले फल विक्रेता शाहिद खान, अन्नू खान के अनुसार, इस समय अंगूर, सेब, मौसंबी, पपीता और संतरा की सबसे अधिक मांग है। मौसमी बदलाव और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग इन फलों को अपने आहार में शामिल कर रहे हैं। बसंत के मौसम में जब गर्मी की हल्की शुरुआत होती है, तब ये फल पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को हाइड्रेट करने में मददगार साबित होते हैं।
बाजार में फलों की कीमतें 60 रुपए से 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। फल विक्रेता शाहिद का कहना है कि अगर फलों की आवक बढ़ती है, तो कीमतों में जल्द ही स्थिरता आ सकती है। इससे कुछ फलों के दाम कम होने की संभावना भी है।
फिलहाल, सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्राहक बाजार में फल खरीदने पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापारियों की बिक्री भी बढ़ रही है।

फलों के दामों में उछाल

इन फलों में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि महंगाई के बावजूद लोग फलों की खरीदारी करने से पीछे नहीं हट रहे।
फल प्रति क्रिग्रा( रुपए)

अंगूर 120-160

सेब 150-200

संतरा 80-120

पपीता 60-100

मौसंबी 100-140

Hindi News / Damoh / फलों की बढ़ती मांग से बाजार में रौनक, दामों में उछाल से ग्राहक परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो