scriptPanchayat Elections 2025: पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया कांग्रेस का किला ध्वस्त, 5 पंचों की हुई निर्विरोध जीत | Panchayat Elections 2025: In the Panchayat elections, BJP won five Panchas unopposed | Patrika News
दंतेवाड़ा

Panchayat Elections 2025: पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया कांग्रेस का किला ध्वस्त, 5 पंचों की हुई निर्विरोध जीत

Panchayat Elections 2025: कोडेनार ग्राम पंचायत में पंचों का निर्विरोध चुनाव हमारी एक और ऐतिहासिक सफलता है। कांग्रेस का प्रभाव लगातार घट रहा है।

दंतेवाड़ाFeb 10, 2025 / 12:14 pm

Laxmi Vishwakarma

Panchayat Elections 2025: पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया कांग्रेस का किला ध्वस्त, 5 पंचों की हुई निर्विरोध जीत
Panchayat Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने कोडेनार ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 5 पंचों को निर्विरोध निर्वाचित किया है। जहां पहले कांग्रेस का एकतरफा वर्चस्व था, अब वहां भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा मंडल किरंदुल के नगरीय चुनाव में वोटिंग से पहले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोडेनार से भाजपा समर्थित पांच पंचों की निर्विरोध जीत पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

संबंधित खबरें

Panchayat Elections 2025: कांग्रेस का जनाधार कमजोर

विकासखंड कुआकोंडा के कोडेनार पंचायत में लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। 2015 के पंचायत चुनाव में भाजपा ने कोडेनार पंचायत से भावना सक्सेना को जनपद सदस्य के लिए उतारा था। न केवल उन्होंने जनपद क्षेत्र कोडेनार, कड़मपाल और मदाड़ी से जीत हासिल की, बल्कि ब्लॉक जनपद उपाध्यक्ष बनकर भाजपा का झंडा बुलंद किया।
इसके बाद जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ता गया और लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने लगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित सरपंच मीना मंडावी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपन दास ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो गया और कोडेनार पंचायत में विपक्ष को प्रत्याशी तक नहीं मिले।
यह भी पढ़ें

CG Panchayat Election 2025: पंचायत चुनाव में नक्सलियों की दहशत! 75 मतदान केंद्र किए शिफ्ट, हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे दल

पंचों का निर्विरोध चुनाव ऐतिहासिक सफलता

Panchayat Elections 2025: विधायक अट्टामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से ही दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली, और अब कोडेनार ग्राम पंचायत में पंचों का निर्विरोध चुनाव हमारी एक और ऐतिहासिक सफलता है। कांग्रेस का प्रभाव लगातार घट रहा है और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत की ओर हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
कोडेनार पंचायत में भाजपा की जीत में भाजपा जिला मंत्री भावना सक्सेना, सरपंच मीना मंडावी और तपन दास के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी की अहम भूमिका रही। इस ऐतिहासिक जीत पर किरंदुल पहुंचे विधायक चैतराम अट्टामी ने विजयी पंचों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।

Hindi News / Dantewada / Panchayat Elections 2025: पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया कांग्रेस का किला ध्वस्त, 5 पंचों की हुई निर्विरोध जीत

ट्रेंडिंग वीडियो