Delhi Election 2025 Candidates Education: आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की बात करें तो उन्होंने 2001 में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने नई दिल्ली के Springdales School से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। आतिशी ने Oxford University से इतिहास में मास्टर डिग्री की है। Atishi का नाम देश के सबसे अधिक पढ़े-लिखे मुख्यमंत्रियों के लिस्ट में आता है।
Arvind Kejriwal Education: कितने पढ़े-लिखे हैं अरविंद केजरीवाल
Atishi की ही तरह आम आदमी पार्टी(AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास भी कई प्रतिष्ठित डिग्रियां हैं। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर(IIT Kharagpur) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा दी थी। 1993 में केजरीवाल आयकर के संयुक्त आयुक्त के रूप में भारतीय राजस्व सेवा को ज्वाइन किया था। अरविंद केजरीवाल को Ramon Magsaysay अवार्ड भी मिल चूका है।
Delhi Election 2025 Candidates Education: मनीष सिसोदिया
Manish Sisodia ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के ही सरकारी स्कूल से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया।
राजनीति में एंट्री लेने से पहले वो कई बड़े मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं। उन्होंने रेडियो जॉकी का भी काम किया है।
दिल्ली चुनाव 2025 | Parvesh Verma Education
BJP के फायरब्रांड नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से Commerce में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उसके बाद उन्होंने Fore School of Management से MBA की डिग्री हासिल की। परवेश वर्मा दिल्ली बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं।
दिल्ली चुनाव 2025 | Ramesh Bidhuri Education
Ramesh Bidhuri ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्राप्त की है। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री प्राप्त की।
दिल्ली चुनाव 2025 | Sandeep Dikshit Education
Sandeep Dikshit के पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने 1982 में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जिसके बाद 1985 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने डिप्लोमा कोर्स किया।