क्या सभी स्कूल बंद रहेंगे? (Delhi School Holiday)
दिल्ली सरकार की इस नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, प्राइवेट स्कूलों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। छुट्टियों ता पता करने के लिए आप संबंधित स्कूल में संपर्क कर लें। यही नहीं उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी 12 फरवरी 2025 को छुट्टी रहेगी।
5 फरवरी को थी छुट्टी
इससे पूर्व में
दिल्ली में 5 फरवरी को
विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सभी निजी व सरकारी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई थी। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों को भी बंद रखा गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में सार्वजनिक कार्यालय कर्मचारियों, स्कूल और कॉलेज के कर्मचारियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के लिए 5 फरवरी को सवेतन अवकाश घोषित किया गया था।
कौन थे संत रविदास?
संत रविदास 15वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। संत रविदास ने भारतीय समाज और संस्कृति पर अपनी रचनाओं से गहरा प्रभाव डाला। उनकी रचनाएं आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जाति को खत्म करने के लिए भी काम किया है।