कैसा रहा एसएससी जीडी का पेपर (SSC GD Constable Question Paper)
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कुल 80 थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के थे। वहीं पेपर कुल 160 अंकों का था। अधिकांश: छात्रों ने इनमें से 50-58 प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया। जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन में 13-15 प्रश्नों को सफलतापूर्वक हल किया गया। जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 10-12 अच्छे प्रयास आए। वहीं प्रारंभिक गणित के सेक्शन में कैंडिडेट्स ने 11-13 प्रश्नों को हल किया। अंग्रेजी/हिंदी में कैंडिडेट्स ने 16-18 प्रश्न सॉल्व किए। भाषा के सेक्शन में व्याकरण और समझ पर आधारित प्रश्न भी शामिल थे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 से ज्यादा सही सवाल बनाने वाले कैंडिडेट्स ही सफल होंगे।
इस वेबसाइट की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट की माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ssc.gov.in
39,481 पदों के लिए निकली भर्ती
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में कांस्टेबल (GD) और अन्य पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा। SSC GD भर्ती परीक्षा के लिए कुल 52,69,500 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है।