मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा 29 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
कैसा रहेगा 2 जुलाई तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को 27 से 30 डिग्री तापमान के बीच 90 प्रतिशत यानी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 1 जुलाई मंगलवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 85 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार 2 जुलाई को तापमान 28 से 34 डिग्री रहने का अनुमान है श। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा 5 जुलाई तक का मौसम?
3 जुलाई बृहस्पतिवार को तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 4 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 5 जुलाई शनिवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।