scriptWeather forecast: आसमान से मानो आग की बारिश, सड़क से उठी लपटे, जेठ के पहले मंगल में तपी दुपहरी | IMD latest weather forecast: Like rain of fire from sky, heatwave alert | Patrika News
फर्रुखाबाद

Weather forecast: आसमान से मानो आग की बारिश, सड़क से उठी लपटे, जेठ के पहले मंगल में तपी दुपहरी

IMD latest weather forecast, heatwave alert मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। जो 45 डिग्री का एहसास कराएगा। हीट वेव की प्रबल संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

फर्रुखाबादMay 13, 2025 / 06:14 pm

Narendra Awasthi

हीटवेव का अलर्ट
IMD latest weather forecast, heatwave alert मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा। जो 42 डिग्री का अहसास कराएगी। इस दौरान उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। फर्रुखाबाद में इस हफ्ते का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छूने का अनुमान है। आसमान में बादल के आने जाने का क्रम बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में गल्ला मंडी और दवा मार्केट में लगी आग, केमिकल में हुआ विस्फोट, मचा हड़कंप

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा 14 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल दिखाई पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। भीषण गर्मी पड़ेगी।

कैसा रहेगा 15 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ‌रात को भी आसमान साफ रहेगा। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश से नहीं होगी।

कैसा रहेगा 16 मई से 18 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार 17 मई का तापमान 27 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रविवार 18 मई का तापमान 28 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌

Hindi News / Farrukhabad / Weather forecast: आसमान से मानो आग की बारिश, सड़क से उठी लपटे, जेठ के पहले मंगल में तपी दुपहरी

ट्रेंडिंग वीडियो