scriptफतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस | Fatehpur BJP district president Mukhlal Pal found guilty of taking 50 lakh bribe | Patrika News
फतेहपुर

फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस

BJP District President took 50 Lakh Bribe: फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख का घूस लिया है। अब देखना यह है कि भाजपा नेतृत्व इस मामले पर क्या फैसला लेगा।

फतेहपुरMar 21, 2025 / 11:19 am

Sanjana Singh

फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस

फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस

Fatehpur Bjp District President: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके ऊपर पद के बदले पैसा लेने का आरोप था, जिसको लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जांच कराई गई थी। जांच समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी थी, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं। 

खत्म हुई जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

ऐसे में फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तो खत्म हो ही गई, उन पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। इस पर प्रदेश नेतृत्व का फैसला लेना बाकी है। दरअसल, यह मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने का था। इसके लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पैसे दिए थे। 
यह भी पढ़ें

कभी लगाते थे झाड़ू, आज मिली जिला अध्यक्ष की कुर्सी, जानें कौन हैं बीजेपी के संजय मिश्रा

मुखलाल पाल ने लिए 50 लाख रुपए

बांदा निवासी अजित ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को इस मामले की लिखित शिकायत भी भेजी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए थे। हालांकि, कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने 40 लाख रुपए दिए जाने की बात कही।

Hindi News / Fatehpur / फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस

ट्रेंडिंग वीडियो