scriptतंत्रमंत्र या कुछ और? नीम का पेड़ और उस पर लटका सुई से भेदा गुड्डा…नीचे पड़े दो दोस्तों के शव, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग  | Black Magic two dead body under Neem tree gudda Sui | Patrika News
फिरोजाबाद

तंत्रमंत्र या कुछ और? नीम का पेड़ और उस पर लटका सुई से भेदा गुड्डा…नीचे पड़े दो दोस्तों के शव, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग 

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में नीम के पेड़ के नीचे दो शव मिले। शव के पास नींबू पड़ा मिला, इसके साथ ही पानी से भरा गिलास और लड्डू मिला। बताया जा रहा दोनों आपस में दोस्त थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिरोजाबादMay 12, 2025 / 05:22 pm

ओम शर्मा

मौके पर जांच में जुटी में पुलिस।

Black Magic Case In Firozabad : एक खंडहर में नीम का पेड़…नीम के पेड़ पर लटक रहा एक गुड्डा और उसमें भेदी हुई एक सुई। वहीं पर पड़ा एक कटा नींबू, बूंदी का लड्डू…पानी का एक गिलास। उसी पेड़ के नीचे पड़े दो दोस्तों के शव। यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा वह स्तब्ध रह गया। मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मृतकों की सीडीआर निकाल रही है। इसके अलावा पुलिस ने पेड़ के नीचे से मिले गिलास और लड्डू की बूदों को प्रयोगशाला में भेज दिया है।
मामला फिरोजाबाद के मक्खनपुर के नगला मवासी में शुक्रवार सुबह आठ बजे एका के गांव गोकुल का है। नगला निवासी रामनाथ (55) और थाना उत्तर में रहना इंदिरानगर निवासी पूरन सिंह (45) का शव मिला था। शव के पास नींबू, पानी से भरा गिलास और बूंदी का लड्डू मिला था। ऊपर नीम के पेड़ पर सुई से भेदा हुआ गुड्डा लटका हुआ था। पूरन भगत रामनाथ का रिश्तेदार और साथ ही साथ दोस्त भी था। दोनों में बहुत अच्छी बनती थी। पूरन भगत (तंत्र-मंत्र) का काम करता था।

रामनाथ का था 10 लाख का बीमा

दोनों की उम्र में दस वर्ष का अंतर होने के बाद भी उनमें बहुत पटती थी। रामनाथ गांव के लोगों से कहता था कि 20 लाख का बीमा है। बीमा मैच्योर होने वाला है। अब तो जल्द ही मैं खूब पैसे वाला होने वाला हूं। ऐश की जिंदगी होगी। इसी के चक्कर में उसने पूरन भगत को काफी पैसा दे रखा था। 

पुलिस ने विसरा के लिए लैब भेजेगी सैंपल

पुलिस ने दोनों के सैंपल को विसरा जांच के लिए लैब में भेजेगी।  इसके अलावा मौके से मिले पानी के गिलास और बूंदी का लड्डू मामले को खोलने में काफी सहायक होगा। पुलिस ने लड्डू का सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही पानी के गिलास की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे दोनों की मौत का राज खुल सके। 
यह भी पढ़ें

शादी का मंडप बना तमाशा! दूल्हे ने पकड़ा साली का हाथ, बिना दुल्हन के लौटी बरात

रामगढ़ में रहता था पूरन भगत का गुरु

मृतक पूरन भगत का काम करता था। बताते हैं कि उसका गुरु रामगढ़ में रहता था। वह इस केस में पुलिस की मदद कर सकता है। हालांकि अभी तक उसने कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, जिससे कम से कम यह पता चल सके कि घटना का मूल कारण क्या है। क्योंकि परिजन इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से साफ तौर पर इन्कार कर रहे हैं।
पुलिस अब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जिसमें वे दोनों घटनास्थल की तरफ जाते दिखे हैं। इसके अलावा कोई नजर नहीं आया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की काल डिटेल भी खंगाल जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hindi News / Firozabad / तंत्रमंत्र या कुछ और? नीम का पेड़ और उस पर लटका सुई से भेदा गुड्डा…नीचे पड़े दो दोस्तों के शव, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग 

ट्रेंडिंग वीडियो