scriptदिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने UP के इस कॉलेज से की है पढ़ाई, जानें डिटेल | Delhi new CM Rekha Gupta UP Connection know details | Patrika News
गाज़ियाबाद

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने UP के इस कॉलेज से की है पढ़ाई, जानें डिटेल

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता होंगी। उन्होंने न केवल दिल्ली बल्कि यूपी के कॉलेज से भी अपनी पढ़ाई की है। आइए उनके यूपी कनेक्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं…

गाज़ियाबादFeb 20, 2025 / 11:20 am

Sanjana Singh

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने UP के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने UP के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

Delhi CM Rekha Gupta UP Connection: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने वालीं रेखा गुप्ता का क्या कनेक्शन है…

संबंधित खबरें

हरियाणा में हुआ रेखा गुप्ता का जन्म

शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में साल 1974 में हुआ। जब उनके पिता की नौकरी एसबीआई में बतौर मैनेजर लगी तो साल 1976 में परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने अपनी पढ़ाई दौलतराम कॉलेज से की है। साल 1992 में पढ़ाई के दौरान वह एबीवीपी से शामिल हुईं और राजनीति में सक्रिय हुईं। वे छात्र संघ सचिव और डूसू अध्यक्ष भी रही हैं।
Rekha Gupta

राजनीतिक करियर की शुरुआत

रेखा गुप्ता साल 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव बनीं। 2004 से 2006 तक उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य किया। 2007 में वे उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं।
यह भी पढ़ें

बस एक Car लेकिन करोड़ों की मालकिन हैं Delhi CM रेखा गुप्ता, DU से कीं पढ़ाई, पेशे से हैं वकील

यूपी के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के IMIRC कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने साल 2022 में इस कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। आपको बता दें कि यह कॉलेज मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है।

चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इनसे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रेखा को सीएम बनाकर भाजपा ने महिला, वैश्य और हरियाणा को एक साथ साधने का प्रयास किया।

Hindi News / Ghaziabad / दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने UP के इस कॉलेज से की है पढ़ाई, जानें डिटेल

ट्रेंडिंग वीडियो