सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने लिखा, “हाथ पकड़कर तो पति-पत्नी डुबकी लगाते हैं,” जबकि अन्य ने उनकी जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, “आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं”। कुछ ने यह भी पूछा, “क्या आप दोनों ने शादी कर ली है?” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फैंस इस जोड़ी को वास्तविक जीवन में भी साथ देखना चाहते हैं।
क्या है इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई?
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, और फैंस इन्हें असल जिंदगी में भी कपल मानने लगे हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित बताया है। निरहुआ और आम्रपाली की फिल्में
निरहुआ और आम्रपाली ने निरहुआ हिंदुस्तानी (2014), पटना से पाकिस्तान (2015), निरहुआ रिक्शावाला 2 (2015), बॉर्डर (2018), निरहुआ चलल लंदन (2019) समेत कई फिल्में की हैं। इन फिल्मों के माध्यम से निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में एक सफल जोड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।