scriptGonda Accident: पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत, दो किशोर गंभीर रूप से घायल परिजनों में मचा कोहराम | Patrika News
गोंडा

Gonda Accident: पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत, दो किशोर गंभीर रूप से घायल परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Accident: गोंडा जिले में गुरुवार दोपहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

गोंडाJun 19, 2025 / 07:57 pm

Mahendra Tiwari

Gonda

कटरा थाना फोटो सोर्स ऑफिशियल अकाउंट से

Gonda Accident: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को कटरा दुबहा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गई। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Gonda Accident: गोंडा जिले के कौड़िया थाना के गांव कटूवानाला के रहने वाले अखिलेश अपने मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने के लिए कटरा बाजार जा रहे थे। उनके बाइक पर पड़ोस के ही दो किशोर सवार थे। वह जैसे ही कटरा थाना के गांव अहिरन पुरवा के पास पहुंचे थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए हैं। वही बाइक चालक अखिलेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा ले गई। जहां पर डॉक्टर ने अखिलेश 21 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु 16 वर्ष और शेखर 17 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कटरा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

Amethi: हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ गया सुहाग, पति का फंदे से लटकता मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Hindi News / Gonda / Gonda Accident: पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत, दो किशोर गंभीर रूप से घायल परिजनों में मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो