Gonda News: अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत यादव के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुये आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिव कुमार एडब्लूबीएन, तहसील-करनैलगंज के खिलाफ जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद की ओर से कर्मचारी के खिलाफ जांच करा कर स्थानान्तरण आदि की कार्रवाई कराये जाने का अनुरोध किया गया है।
Gonda: डीएम गोंडा का बड़ा एक्शन, जमीन घोटाला के एक मामले में उच्च स्तरीय समिति करेगी जांच, मचा हड़कंप
कर्नलगंज तहसील में तैनात लिपिक पर कई गंभीर आरोप
गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील में बीते 20 वर्षों से तैनात लिपिक पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कई गंभीर आरोप लगाते हुए आयुक्त को पत्र लिखा है। संग्रह अनुभाग, अधिष्ठान लिपिक के पद पर करनैलगंज गोण्डा में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत व मूलवेतन पर रहकर सरकारी धन का लूट बन्दरबाट व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ड्यूज भुगतान में पहले वसूली करने के बाद भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।