Kirtivardhan Singh: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहां कि हम सिर्फ देश के दुश्मनों का इलाज करते हैं। चाहे वह देश के अंदर के नक्सलवादी है। या फिर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादी हो, हम जबरदस्ती उन्हीं का इलाज करते हैं। केंद्रीय मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि इन लोगों को सवाल उठना है। यह वही लोग हैं। जिन्होंने पाकिस्तान के पकड़े गए 93 हजार सैनिकों को छोड़ दिया था। और कश्मीर के मुद्दे पर बात नहीं किया। हम लोगों को या फिर हमारी सरकार को जो करना है। वह कर रही है। आप लोगों ने प्रधानमंत्री के मुख से खुद सुन लिया कि ऑपरेशन करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई थी। आज भी सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खुली छूट है। हमारे देश ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आगे भी जारी रहेगी। अगर यह लोग फिर दोबारा ऐसा दुस्वाहस करते हैं। देश के कुछ लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जासूसी की कार्यवाही दुनिया में चलती रहती है। हमारे इंटेलिजेंस ने इसका खुलासा किया। इससे पहले भी लोग पकड़े गए हैं। हमारे देश के दुश्मन लगातार लगे रहेंगे। हम उनको मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे।
दिशा की बैठक में स्वास्थ्य और खनन विभाग पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने खनन विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। ड्राइवर के माध्यम से अवैध वसूली कर रहे हैं। मेहनौन से विधायक विनय कुमार द्विवेदी और गौरा से विधायक प्रभात वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के माध्यम से हो रही भर्तियों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। इस दौरान उपाध्यक्ष कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक विनय द्विवेदी, विधायक बावन सिंह सहित सभी विधायक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।